सागर नगर: मां कर्मा देवी जयंती पर सामूहिक विवाह सम्मेलन, पद्माकर सभागार से निकली भव्य बारात, 11 जोड़े लेंगे सात फेरे
कर्मा देवी जयंती के अवसर पर साहू समाज युवा मंडल द्वारा रविवार को निःशुल्क आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सुबह 11 बजे पद्माकर सभागार मोतीनगर से बैंड-बाजों के साथ भव्य बारात निकाली गई, जिसमें सभी 11 दूल्हे घोड़ों पर सवार होकर साहू समाज सामुदायिक भवन पहुंचे।यहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जयमाला और विवाह की रस्में संपन्न होंगी।