डुमरा प्रखंड के बरियारपुर फोरलेन के बगल स्थित एक विद्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो महिला शिक्षिकाओं के बीच आपसी विवाद ने हाथापाई का रूप ले लिया। शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले स्कूल परिसर में हुई इस घटना से न सिर्फ छात्र-छात्राएं शिक्षक भी स्तब्ध रह गए।