दमोह: यशवंत चौक के पास खुदाई में हांडी में मिले 42 सिक्के, इलाके में फैली सनसनी, प्रशासन ने रुकवाया काम
Damoh, Damoh | May 24, 2026 दमोह शहर के यशवंत चौक और महाकाली चौक के बीच निर्माणाधीन मकान की नींव खुदाई के दौरान चांदी के करीब 42 सिक्के मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर तहसीलदार रॉबिन जैन, रघुनंदन चतुर्वेदी और टीआई मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने निर्माण कार्य रुकवाकर क्षेत्र को सुरक्षित किया। सिक्कों की प्राचीनता जांचने के लिए पुरातत्व विभाग को सूचना दी गई।