देवघर: देवघर में रंगदारी मांगने और कारोबारी को धमकाने वाले आरोपितों की परेड, पिस्टल-गोली बरामद
रंगदारी मांगने हथियार दिखाकर कारोबारी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में जमशेदपुर से गिरफ्तार गौरव झा और निहाल मिश्रा को शनिवार रात नगर थाना पुलिस देवघर लेकर पहुंची दोनों आरोपितों को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चौक शिवगंगा और शिवगंगा लेन के आसपास परेड कराया गया।