नानपारा: मटेरा पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में एक वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय
बहराइच पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मटेरा प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पांडे के नेतृत्व में धारा 306 आईपीसी में संबंधित वारंटी गोपीचंद पुत्र श्याम लाल निवासी गौरा धनौली थाना मटेरा जनपद बहराइच को माननीय सर्वोच्च न्यायालय मानवाधिकार आयोग द्वारा आदेशों निर्देशों का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया एवं माननीय न्यायालय बहराइच के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया।