नानपारा: नानपारा बाईपास के पास खड़े ट्रक में एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली नानपारा क्षेत्र के बाईपास स्थित खड़े ट्रक में बदबू और तरल पदार्थ टपकती देखा इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ट्रक का बंद केबिन तोड़ा जिसमें एक व्यक्ति का कई दिन पुराना शव मिला कोतवाली प्रभारी रामाज्ञा सिंह ने बताया मृतक की पहचान 45 वर्षीय भान प्रताप सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी बिनौर थाना संवेदी जनपद कानपुर देहात हुई है।