चंदला: चंदला मंडी में बिना सर्वेयर के अनाज का वजन होने से किसानों ने जताई चिंता
शनिवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार चंदला मंडी में अनाज की तौल के दौरान एक गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहाँ कार्यपालिका अधिकारी की मौजूदगी में किसानों की फसल का वजन तो कराया गया, लेकिन मौके पर कोई भी 'सर्वेयर' मौजूद नहीं था। वीडियो में देखा जा सकता है कि तौल के दौरान अनाज नीचे गिर रहा है, जिससे किसान चिंतित हैं कि उन्हें पूरा दाम मिल पाएगा या नहीं।