घाघरा: खंभा गांव में 3 सोलर जलमीनार खराब, ग्रामीण एक किलोमीटर दूर से पानी लाने को विवश
Ghaghra, Gumla | Apr 11, 2026 खंभा गांव में पेयजल संकट गहराता जा रहा है, जहां लगे चार सोलर जलमीनारों में से तीन लंबे समय से खराब पड़े हैं। इस कारण सैकड़ों ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए एक किलोमीटर से अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। गांव की महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग रोजाना कुआं और डाढ़ी से पानी लाने को मजबूर हैं, जिससे उनकी दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है।