हनुमानगढ़: मालिया गांव में शिकारी ने हिरण का शिकार कर फरार होने के बाद ग्रामीणों ने बंदूक, मोटरसाइकिल व मृत हिरण किया बरामद
हनुमानगढ़ जिले के गांव मालिया में शिकारी हिरण का शिकार करके फरार हो गए, लेकिन मोटरसाइकिल बंदूक और मृत हीरन मौके पर ही छोड़ गए। इस घटना से ग्रामीण और वन्य जीव प्रेमियों में आक्रोश फैल गया। घटना की भनक लगते ही गांव में भारी संख्या में वन्य जीव प्रेमी एकत्रित हो गए और वन विभाग से शिकारी को पकड़ने की मांग की है।