बेहट: मिर्ज़ापुर क्षेत्र के निवासी युवक ने बेहट पुलिस पर थाने में थर्ड डिग्री देने का लगाया आरोप, एसपी देहात ने कहा- आरोप गलत
मिर्ज़ापुर क्षेत्र निवासी युवक आरिफ पुत्र शरीफ ने बेहट पुलिस पर एक मामले मे थाने बुलाकर थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाया है l वहीं थर्ड डिग्री मामले मे एसपी देहात मयंक पाठक ने युवक के आरोपों को ख़ारिज करते हुए जाँच के लिए कहा है l जबकि युवक के अनुसार थाने मे उसे थर्ड डिग्री से टॉर्चर किया गया है l