टीकमगढ़ नगर पालिका में अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार और सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया के बीच इन दिनों विवाद चल रहा है। ताजा विवाद शहर में सड़क किनारे लगाए जा रहे पेवर्स की गुणवत्ता को लेकर सामने आया है। सीएमओ ने स्पष्ट किया कि अध्यक्ष के निरीक्षण के बाद संबंधित इंजीनियर को नोटिस जारी किया गया है।