रसूलाबाद: बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक रसूलाबाद में पैसे जमा करने आए पिता पुत्री के साथ हुई ठगी, जांच में जुटी पुलिस
रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बहादुरपुर गांव निवासी सूरजवाली ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह अपनी पुत्री साधना के साथ कस्बा स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में90हजार रुपए जमा करने आया था अनपढ़ होने के कारण उसने वहां मौजूद2लोगों से पैसा जमा कराने की बात कही पैसा जमा कराने के बहाने दोनों कागज की गड्डी पकड़ा कर खुद90हजार लेकर रफूचक्कर हो गए