मुरादाबाद: लालबाग में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
मुरादाबाद के लालबाग क्षेत्र में अड़ियल महादेव मंदिर के पास आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। सात दिवसीय कथा में पंडित अनिल भारद्वाज जी भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करेंगे। आयोजन में भगवान परशुराम संघर्ष समिति के अध्यक्ष रजत शर्मा समेत कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित भाग लेने की अपील की है।