कोरबा: गिरते पेड़ की चपेट में आने से ग्रामीण गंभीर घायल, 108 एंबुलेंस ने पहुंचाया चिकित्सालय
Korba, Korba | Jun 12, 2026 कोरबा जिलान्तर्गत लेमरू क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़गांव के ग्राम लोहार टिकरा मझिपारा में तेज हवा और तूफान के दौरान एक गिरते की चपेट में आने से 40 वर्षीय ग्रामीण शिवरतन मांझी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके पैर में गंभीर चोट आई और पैर टूट गया।