कासगंज: नवीन पुलिस लाइन में बनी केंद्रीय पुलिस कैंटीन का एसपी ने किया उद्घाटन
सोमवार को पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के द्वारा कासगंज की नई पुलिस लाइन स्थित केंद्रीय पुलिस कैंटीन का फीता उद्घाटन किया गया। इस दौरान एसपी ने बताया कि केंद्रीय पुलिस कैंटीन में पुलिस कर्मियों को बाजार भाव से कम कीमतों में सामान मिलेगा। साथ ही जल्द ही पुलिस कैंटीन से खरीददारी करने के लिए पुलिस कर्मियों को स्मार्ट कैंटीन कार्ड भी जारी किए जाएंगे।