कासगंज: आर्म्स एक्ट के मामले में दोषी एक व्यक्ति पर जिला न्यायालय ने लगाया जुर्माना
सोमवार को जिला न्यायालय में एक व्यक्ति को सजा सुनाई गई है दोषी व्यक्ति का नाम राम प्रकाश पुत्र गुलाब सिंह है। वह अलीगढ़ जिले के गांव पैथरी थाना दादों का रहने वाला है। जिला न्यायालय ने व्यक्ति को सदर कोतवाली से संबंधित आर्म्स एक्ट के मामले में दोषी माना है। दोषी मानते हुए उस पर ₹3000 का जुर्माना लगाया गया है।