सांगोद: सांगोद में कनवास व देवली भाजपा मंडल की बैठक आयोजित, ऊर्जा मंत्री ने कार्यकर्ताओं से सीएम दौरे को लेकर की चर्चा
Sangod, Kota | Jul 6, 2025 सांगोद. विधानसभा क्षेत्र में दूधियाखेड़ी माताजी मंदिर प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की अध्यक्षता में रविवार को दोपहर 12 आयोजित हुई। इस दौरान देवली और कनवास भाजपा मंडल के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, बूथ अध्यक्ष, मंडल प्रभारी समेत विभिन्न भाजपा के लोग उपस्थित रहे।