भिनाय: अमरकुआ गांव में गुर्जर समाज ने 'द्वेषतापूर्ण कार्रवाई' का लगाया आरोप, भिनाय तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी
Bhinay, Ajmer | Jun 18, 2026 कोटा जिले के अमरकुआ गांव में वन विभाग एवं पुलिस प्रशासन द्वारा गुर्जर समाज के परिवारों पर की जा रही कार्रवाई को "द्वेषतापूर्ण और एकतरफा" बताते हुए समाज के प्रतिनिधियों ने SDM कार्यालय भिनाय में गुरुवार को दोपहर 12 बजे तहसीलदार संजय सारस्वत को ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन में कार्रवाई पर तुरंत रोक लगाने और पीढ़ियो से बसे परिवारों को पट्टे आवंटित करने की मांग की गई।