रायबरेली: जगदीशपुर शारदा नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में डूब रही अज्ञात महिला को युवक ने निकाला, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
15जनवरी2025समय5:40पर भदोखर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शारदा नहर के पास जगदीशपुर में नहर में डूब रही महिला को युवक के द्वारा निकाला गया।डूब रही महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई,एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।जिला अस्पताल में भर्ती कर महिला का किया जा रहा इलाज।डॉ दीपेंद्र सिंह के द्वारा बताया गया कि महिला की हालत नाजुक है।