रायबरेली: जिले में वाहन चालकों को अब बिना हेलमेट और सीट बेल्ट लगाए नहीं मिलेगा पेट्रोल व डीजल, शासन के निर्देश पर DM ने दी जानकारी
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय में,बुधवार को डीएम हर्षिता माथुर ने जानकारी देते हुए बताया कि,परिवहन विभाग के आदेशों का,पालन कराने के लिए,हेलमेट नो फ्यूल का निर्देश शान द्वारा जारी किया गया है।जिसमें वाहन चालकों को पेट्रोल व डीजल लेने के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता रहेगी।डीएम ने कहा 26 जनवरी 2025 से यह अभियान जिले में,अग्रिम आदेशों तक जारी रहेगा।