राघोगढ़: भरसुला रोड पर शासकीय शिक्षक की किराए के मकान के बाहर से दिनदहाड़े बाइक चोरी, राघोगढ़ थाना में मामला दर्ज
Raghogarh, Guna | Jun 29, 2026 राघोगढ़ थाना के राघोगढ़ नगर में भरसुला रोड पर एक सरकारी शिक्षक की बाइक चोरी हो गई। 29 जून को दर्ज मामले में फरियादी रघुवीर बिजोरी निवासी गुलवाड़ा थाना कुंभराज ने पुलिस को बताया, राघोगढ़ सांदीपनि विद्यालय में पदस्थ है भरसुला रोड पर वसीद वारसी के किराए के मकान के बाहर से 1 घंटे में दिनदहाड़े बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।