दमोह: किल्लाई नाका चौराहे पर रोज बह रहा हजारों लीटर पानी, जिम्मेदार बेखबर, नाले में बहते पानी का वीडियो वायरल
Damoh, Damoh | Jun 21, 2026 दमोह किल्लाई नाका चौराहे पर एसबीआई बैंक के पास नल जलापूर्ति के दौरान बड़ी मात्रा में पेयजल नाले में बह रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन नगर पालिका ने अब तक सुधार नहीं कराया। रविवार सुबह 11 बजे से पानी बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जल संकट के बीच हो रही इस बर्बादी पर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।