शनिवार की सुबह करीब साढे 11 बजे सीओ बागपत विजय कुमार चौधरी ने बागपत कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण करने के निर्देश दिए तथा पीड़ितों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया। समाधान दिवस में राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।