अररिया: अररिया आरएस में आग लगने से घर-गोदाम जलकर राख, 60-70 लाख का हुआ नुकसान
Araria, Araria | May 9, 2026 अररिया शहर के आरएस वार्ड संख्या 03 में देर रात अचानक लगी भीषण आग ने विकास गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता के घर और किराना दुकान के गोदाम को पूरी तरह तबाह कर दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि स्थानीय लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना शुक्रवार को रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है।