लातेहार: सामुदायिक पुलिसिंग के तहत राम घाट बारा मैदान में फुटबॉल मैच का आयोजन, युवाओं में दिखा उत्साह
जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के रामघाट बारा मैदान में लातेहार पुलिस के तत्वावधान में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत फुटबॉल मैच का आयोजन शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे किया गया ।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव मौजूद थे।