तालबेहट: खांदी के मजरा करीला के पास रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में मिला सड़ा-गला युवक का शव, पहचान नहीं हुई, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के खांदी के मजरा करीला के पास रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियां में एक सड़ा गला युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी मच गई उक्त मामले में पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया युवक के शव की सिनाख्त करने का प्रयास किया गया, लेकिन सिनाख्त नहीं हो सकी और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा गया है, कार्रवाई जारी है।