राजनगर: नंदलालपुरा के पास ट्रेन से कटकर नयागांव के युवक की मौत, पुलिस आत्महत्या के एंगल से जांच में जुटी
बमीठा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। नयागांव निवासी 40 वर्षीय राजकुमार तिवारी, पिता लखन तिवारी, का शव नंदलालपुरा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर पुलिस आत्महत्या की आशंका सहित विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार