आरोन: बरखेड़ा हाट पर दो बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर, महिला बच्चों सहित चार लोग गंभीर घायल
Aron, Guna | Jun 19, 2026 आरोन थाना के गुना आरोन मार्ग पर बरखेड़ा हाट गांव पर दो बाइक की 19 जून दोपहर भीषण टक्कर हो गई। घटना में दोनों बाइक पर सवार चार लोग घायल है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया, एक महिला एक छोटी बच्ची और दो व्यक्ति घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची डायल 112 ने आरोन अस्पताल में भर्ती किया है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।