जशपुर: तपकरा में बस में नशीली कफ सिरफ की तस्करी, चालक समेत 3 गिरफ्तार
जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली कफ सिरफ की तस्करी का खुलासा किया है। मुखबिर की सूचना पर 10 अप्रैल की रात पुलिस ने थाना के सामने मेन रोड पर नाकाबंदी कर जशपुर से रायगढ़ जा रही वासुदेव बस को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बस की डिक्की से दो झोलों में रखे चार कार्टून में 100-100 एमएल की कुल 480 शीशी प्रतिबंधि