परिहार: परिहार किसान भवन के पास से 60 बोतल नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तार
परिहार - पुलिस ने शनिवार को 1:30 पर गुप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए किसान भवन के समीप 60 बोतल नेपाली शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेहसौल थाना के बंसवरिया वार्ड नंबर 25 निवासी उमेश चौधरी तथा थाना क्षेत्र के परसेंडी गांव निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है।