बक्सर: बक्सर में वीर परिवारों के लिए निःशुल्क विधिक शिविर आयोजित, लोक अदालत के लाभ बताए
Buxar, Buxar | Jun 4, 2026 बक्सर।जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, बक्सर में गुरुवार को 2:00 बजे अपराह्न में वीर परिवारों की सहायता हेतु निःशुल्क विधिक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शहीदों के आश्रितों व पूर्व सैनिकों के परिवारों को कानूनी अधिकारों और सहायता योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने संपत्ति, पेंशन और पारिवारिक विवादों में त्वरित न्याय मिलने की बात कही।