बागपत: कस्बा खेकड़ा के युवक सोनू कश्यप ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, घटना से परिजनों में मचा कोहराम
रविवार की सुबह करीब सात बजे कस्बा खेकड़ा निवासी दीपक के मुताबिक युवक सोनू कश्यप ने पारिवारिक विवाद के चलते शनिवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना का पता चला। परिजन उसे गंभीर हालत में बागपत के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उपचार के युवक सोनू की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।