चाचौड़ा: निचला बाजार बीनागंज में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार मां बेटे को मारी टक्कर, दोनों घायल मामला दर्ज
चाचौड़ा थाना के बीनागंज में कार और बाइक की टक्कर हो गई। 8 जुलाई को दर्ज मामले में फरियादी महिला कांतिबाई पत्नी घनश्याम सेन निवासी बापचा लहरिया ने पुलिस को बताया, बीते रोज बेटी और बेटे दीपक सेन के साथ इलाज कराने बीनागंज आए, लौटते समय कार ने निचला बाजार में टक्कर मार दी, मां बेटे दोनों गंभीर घायल को अस्पताल में छोड़कर कार लेकर चालक भाग गया। पुलिस जांच जारी है।