गुरूर: ग्राम खर्रा में मोटरसाइकिल की टक्कर से पैदल चल रहे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, मामला दर्ज
Gurur, Balod | Mar 29, 2026 घायल व्यक्ति पूरन साहू का दोस्त डिलेश्वर साहू ने बताया कि घटना दिनांक को दोनो मुख्य मार्ग से गुजर रहे थे, तभी एक मोटरसाइकिल के चालक ने तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पुरण साहू को टक्कर मार दी। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल पुरण साहू को तत्काल धमतरी के एक अस्पताल मे भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने रायपुर रिफर कर दिया।