उज्जैन ग्रामीण: गंगेड़ी पुल की रेलिंग में घुसी बाइक, एक की मौत, एक घायल
चिंतामण थाना प्रभारी हेमराज यादव ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह 7 बजे हुई। तपोभूमि होते हुए बदनावर रोड पर ग्राम गंगेड़ी की पुलिया पर तेज गति से जा रही बाईक संतुलन बिगड़ने के बाद रैलिंग में घुसी और बाईक पर बैठे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई,उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मृतक तथा घायल को अस्पताल भिजवाय