देहरादून: शहरी विकास मंत्री डाॅक्टर प्रेमचन्द अग्रवाल ने विधानसभा देहरादून में स्मार्ट सिटी परियोजना की ली समीक्षा बैठक
शहरी विकास मंत्री डाॅ. प्रेमचन्द अग्रवाल ने विधानसभा देहरादून स्थित सभागार में अधिकारियों के साथ स्मार्ट सिटी परियोजना के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस दौरान मंत्री ने देहरादून में 10 वार्डों के अन्तर्गत चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्यों से संतुष्टि जताते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों में 16 प्रोजेक्ट अभी तक पूरे कर लिए गए हैं।