दतिया नगर: चुनगर फाटक इलाके में झाड़ियों और कचरे के ढेर में भीषण आग लगने से हड़कंप
शहर के चुनगर फाटक इलाके में आज उस समय हड़कंप मच गया जब झाड़ियों और कचरे के ढेर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेजी से उठने लगीं जिससे पास ही मौजूद बिजली के खंभे और तारों को भी खतरा पैदा हो गया आग लगती देख स्थानीय मोहल्ला वासी तुरंत हरकत में आए और अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए घरों से पानी लाकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गए.