भरगामा: भरगामा में आग की चपेट में आए आठ घर, लाखों की संपत्ति जलकर हुई राख
भरगामा प्रखंड क्षेत्र के सिरसिया हनुमानगंज वार्ड संख्या 14 में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक आग लगने से आठ घर जलकर राख हो गए. इस हादसे में सात गाय व आठ बकरियां भी झुलस गईं. स्थानीय ग्रामीणों व अग्निशमन कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.