भरगामा: भरगामा में अग्नि पीड़ितों के बीच सुखा राशन का किया गया वितरण
सोमवार को भरगामा थाना क्षेत्र के सिरसिया हनुमानगंज पंचायत स्थित वार्ड संख्या 14 में लगी आग के बाद मंगलवार को दोपहर 2 बजे के करीब क्षेत्र संख्या 7 की जिला परिषद सदस्य किरण देवी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर अग्नि पीड़ित परिवारों को सांत्वना देते हुए हर सम्भव सरकारी मदद दिलवाने का भरोसा दिलवाया।