गरौठा: दुष्कर्म के आरोपी युवक की मथुरा में संदिग्ध मौत, शव मथानियां गांव पहुंचते ही मचा हड़कंप
गरौठा कोतवाली क्षेत्र के मथानियां गांव निवासी 22 वर्षीय छोटू रायकवार, जिसके खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज था, की मथुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह शव गांव पहुंचने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बहनों के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि छोटू ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। पुलिस मामले की जांच कर