खगड़िया: झमटा में बच्चों के विवाद में एक अधेड़ को पीटकर घायल किया गया, सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सदर प्रखंड के झमटा गांव में आज बच्चों बच्चों के विवाद में एक अधेड़ को पीटकर घायल कर दिया गया। घायल अधेड़ की इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल अधेड़ का इलाज किया जा रहा है। घायल अधेड़ की पहचान झमटा गांव निवासी भूमि चौधरी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बच्चों बच्चों के बीच विवाद हुआ हुआ था। जिसके बाद मामला बड़ों के बीच पहुंच गया।