गुमला: मवेशी को बचाने में पलटा ट्रैक्टर, छह घायल, दो युवक ट्रैक्टर के नीचे दबे
Gumla, Gumla | Jun 1, 2026 चैनपुर थाना क्षेत्र के माडापानी के समीप एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों में सीसी कतरी निवासी ट्रैक्टर चालक कुश बहार महतो (18) चपका निवासी सुभाष उरांव (16), धर्मेंद्र उरांव (18), गंगा उरांव (15), दुर्गेश लोहरा (15) और मनीष उरांव (17) शामिल हैं। कुरूम गढ़ से ईंट गिरा कर वापस लौट रहे थे।