सरस्वती पूजा को लेकर संदेश थाना परिसर में शनिवार की दोपहर 3:00 के करीब शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। उसे दौरान थाना अध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र के त्रिकोल में भब्य मेले का आयोजन होता है। जिसको लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। और सभी लोगों को जातिवाद गाने बजाने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।