बड़वाह पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम बेलसर मे 6 फरवरी 2025 को विमलेश्वर गौ शाला के पास ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश की पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करने के मामले मे बड़वाह प्रथम अपर सत्र न्यायालय ने ग्राम बेलसर के 36 वर्षीय कमलेश पिता गेंदालाल व 28 वर्षीय राजेश पिता बलिराम को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए 25~25 हजार रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया गया।