चीनोर: रंग लाए विधायक के प्रयास, देवगढ़ केरुआ क्षेत्र को मिलेगी बड़ी सौगात
विधायक मोहन सिंह राठौर के प्रयास से देवगढ़ केरुआ विद्युत सब स्टेशन के प्रस्ताव को मिली सैद्धांतिक स्वीकृति। क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह राठौड़ ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर से विद्युत सब स्टेशन की मांग की थी। ऊर्जा मंत्री ने विधायक को अवगत कराते हुए कहा कि देवगढ़ केरुआ सब स्टेशन की डीपीआर शीघ्र तैयार कराई जाएगी।