वारासिवनी: अयोध्या बस्ती के वार्ड 09 में पेड़ से टपका पानी, लोगों ने माना वालियों का करम, देखने के लिए लगी भीड़
नगर के वार्ड नं. 09 अयोध्या बस्ती स्थित चांदसावली मजार में उमर के पेड़ की टहनी से पानी टपकने लगा। उर्स से पहले सफाई के दौरान टहनी काटी गई थी, जिसके बाद उसी जगह से बूंदें गिरने लगीं। लोगों ने इसे वालियों का करम मान लिया और देखने भीड़ जुट गई। यह मजार वर्षों पुरानी है, जहां पहले मोहर्रम पर ताजिया सिराया जाता था, इसलिए इसे करबला भी कहा जाता है।