#बालाघाट
बिरसा-बैहर के वन ग्रामों में ग्रामीणों को वितरित की जा रही मलेरिया प्रतिरोधक होम्योपैथी औषधि
बदलते मौसम के साथ ग्रामीण अंचलों में फैलने वाली मौसमी एवं संक्रामक बीमारियों की रोकथाम और ग्रामीणों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए आयुष विभाग द्वारा विकासखंड बिरसा एवं बैहर के विभिन्न वन ग्रामों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत ग्रामीणों को मलेरिया प्रतिरोधक होम्योपैथी औषधि #मलेरिया_ऑफ_200 का वितरण किया जा रहा है।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. सवेदिता कुमरे ने बताया कि अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तथा संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए समय रहते आवश्यक स्वास्थ्य सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करना है। इसके लिए जिले के चिकित्सा अधिकारियों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ के विशेष दल गठित किए गए हैं, जो प्रभावित एवं संवेदनशील ग्रामों में पहुंचकर ग्रामीणों को औषधि उपलब्ध करा रहे हैं।
अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य दल भुर्रूक, कटंगी क्रमांक 01 एवं 02, बोन्दारी, कुंडेकसा, कोरका, कीनिया, कंदई, हर्राटोला, लोटना, गंजेसरा, बड़डोला, लहंगाकन्हार, किनारदा, करवाही, बैगाटोला, जामटोला तथा पोला पटपरी सहित अन्य वनांचल क्षेत्रों का सघन भ्रमण कर रहे हैं।
घर-घर पहुंचकर दी जा रही औषधि एवं स्वास्थ्य समझाइश
गठित स्वास्थ्य दलों द्वारा गांवों में घर-घर पहुंचकर विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जा रहा है। ग्रामीणों को मलेरिया प्रतिरोधक होम्योपैथी औषधि की खुराक देने के साथ ही स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
ग्रामीणों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने तथा शुद्ध पेयजल का उपयोग करने की समझाइश दी जा रही है। साथ ही बदलते मौसम में स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।
इस स्वास्थ्य संरक्षण अभियान में आयुष विभाग की आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. गीता घोरमारे, डॉ. विनोद पटले, डॉ. मयंक उइके, होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, संविदा आयुष चिकित्सक नवीन घोरमारे सहित पैरामेडिकल स्टॉफ के शिवकुमार झरिया, मंगलदास गजभिए, हरिलाल परस्ते, रिजवान शेख, दिलीप ताराम, चरण दास जगने, किशन सिंह कुसरे, कुशमन वरकड़े, फूलसिंह उइके एवं मुनिराज निकोसे की सक्रिय सहभागिता रही।
#ayush_mp #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #WelfareTribal #healthminmp #minphemp #minprdd #mp_husbandry
Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 27, 2026