आंवला: आंवला में मरम्मत कार्य के चलते 5 घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति
Aonla, Bareilly | Jun 25, 2026 आंवला में मिर्जापुर विद्युत उपकेंद्र पर बिजली विभाग की ओर से प्रस्तावित मरम्मत कार्य किया जा रहा है। गुरुवार सुबह नौ बजे बिजली विभाग के जेई मनोज कुमार यादव ने बताया कि मिर्जापुर विद्युत उपकेंद्र पर प्रस्तावित मरम्मत कार्य को लेकर आज 25 जून गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे तक आंवला नगर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।