धौलपुर: धौलपुर में मौसम का मिजाज बदला, ओलों के बाद अब गर्मी के तेवर तेज
जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। करीब 5 दिन पहले तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई थी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन अब शनिवार को दोपहर में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसके साथ ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तेज धूप और बढ़ती गर्मी के कारण आमजन का जनजीवन प्रभावित नजर आ रहा है। लोग गर्मी से बचने के लिए