नकुड: गुलाम ओलिया में गत्ते के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुंची
गंगोह के मोहल्ला गुलाम औलिया में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नवाब कुरैशी के गत्ते के गोदाम में अचानक भीषण आग भड़क उठी - आग लगते ही धुआं और लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया - सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को खबर दी, जिसके बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया -